मध्य प्रदेश में 7 अप्रैल से गेहूं उपार्जन के लिए होगी स्लॉट बुकिंग

 

भोपाल। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में समर्थन मूल्य पर 10 अप्रैल से विधिवत गेहूं का उपार्जन होगा। इसके लिए पंजीकृत किसान 7 अप्रैल से स्लाट बुकिंग कर सकेंगे। यानी वे यह बताएंगे कि उपज लेकर कब बेचने के लिए आएंगे।

प्रत्येक पंजीकृत किसान से उपज खरीदी जाएगी। पहले छोटे, फिर मध्यम और अंत में बड़े किसानों से उपज खरीदी जाएगी। प्रदेश में बारदाने की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार, जूट कमिश्नर सहित अन्य बारदान प्रदायकर्ता एजेंसियों से सरकार लगातार संपर्क में हैं। यह बात गेहूं उपार्जन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व भवन में गेहूं उपार्जन के संबंध में मंत्री समूह के सदस्यों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में कही।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन से महिला रहस्यमय तरीके से लापता! आखिर कहां गई? रेलवे में मचा हड़कंप

    ओवरलोड डंपरों का काला खेल | लखनादौन पुलिस पर बड़े सवाल

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *