भोपाल के निशातपुरा में भीषण आग, पीपल्स हॉस्पिटल के सामने मची अफरा-तफरी

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पीपल्स हॉस्पिटल के सामने स्थित एक बहुमंजिला बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची लपटें और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ

  • Related Posts

    चलती ट्रेन से महिला रहस्यमय तरीके से लापता! आखिर कहां गई? रेलवे में मचा हड़कंप

    पन्ना में मजदूर की चमकी किस्मत! खुदाई में मिला 30 लाख से ज्यादा का बेशकीमती हीरा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *